फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangawar's condition in Rohtak's Sunaria jail

रोहतक की सुनारिया जेल में बने गैंगवार के हालात, जेल प्रशासन अलर्ट, यहीं कैद है राम रहीम

Thu, 05 Jul 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 05 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Gangawar's condition in Rohtak's Sunaria jail
सांकेतिक तस्वीर
राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया में इन दिनों गैंगवार के हालात पैदा हो गए हैं। दरअसल, क्रांति और विक्की बॉक्सर गैंग के कई सदस्य जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका को लेकर अलर्ट है। जेल प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हाल ही में रोहतक सीआईए-2 ने क्रांति गैंग के सदस्य देवेंद्र समेत तीन को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर सुनारिया जेल भेजा था। अब हाल ही में पचास हजारी राहुल समेत क्रांति गैंग के छह सदस्य सीआईए ने गिरफ्तार किए हैं। जबकि क्रांति गैंग के सदस्य रहे संजीत बिदरो और विक्की बॉक्सर के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही थी। हालांकि संजीत को पुलिस ने दिल्ली एनकाउंटर में मार गिराया था जबकि विक्की सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, क्रांति गैंग के अन्य सदस्यों के जेल के अंदर जाने के बाद गैंगवार की आशंका उत्पन्न हो गई है। क्योंकि विक्की और क्रांति गैंग के 12 से अधिक सदस्य जेल में बंद है। हालांकि जेल प्रशासन गैंगवार की आशंका को लेकर अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को पहले से ही अलर्ट किया हुआ है। यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि दोनों गिरोह के सदस्यों को अलग अलग बैरकों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed