{"_id":"f4ddc43bc9e9a6fa4c897dd71e0b0b16","slug":"gang-rape-with-woman-at-sister-s-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर आई महिला से खेतों में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर आई महिला से खेतों में गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Thu, 19 Feb 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
एक गांव में अपनी बहन के घर आई महिला से तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करवाकर तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला यमुनानगर निवासी महिला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में अपनी बहन के घर आई हुई थी। मंगलवार को वह किसी काम से खेत में जा रही थी। रास्ते में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में ले गए जहां पर आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी बहन के घर पहुंची और आपबीती सुनाई। बहन उसे लेकर थप्पर थाने पहुंची।
पुलिस ने महिला के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छप्पर थाना प्रभारी राजिंद्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन