फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with wife together with friend

पहले पति ने लूटी बीवी की आबरू, फिर दोस्तों को परोसा

Thu, 11 Jun 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 11 Jun 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
gang rape with wife together with friend

विवाहिता ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिसने सात फेरे लेकर जिंदगी भर साथ निभाने और रक्षा करने का वचन दिया वही दोस्त के साथ मिलकर उसकी आबरू लूटेगा। हैवानियत की यह घटना पंजाब के मोगा की है।

विज्ञापन


दरअसल पति की मौजूदगी में ही उसके दोस्त ने महिला से गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति और दोस्त खिलाफ मारपीट और बंदी बनाकर दुराचार करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसका पति रात को अपने दोस्त को घर लेकर आया। इस दौरान दोनों ने उसके साथ हैवानियत की।

उधर बठिंडा में विवाहिता से प्रेम संबंध बिगड़ने से आहत एक व्यक्ति ने रात को महिला के घर में दाखिल होकर महिला समेत उसकी सास पर हमला करके उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बठिंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जसकरण सिंह के गांव की एक महिला से प्रेम संबंध थे। दोनों में किसी बात पर अनबन हो गई।

ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, लिफ्ट देकर करवाया रेप

gang rape with wife together with friend

बहन ने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने भाई से ही अपनी सहेली की आबरू लुटवा दी। मामला, बठिंडा का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी सगी बहन की सहायता से लिफ्ट देने के बहाने दुराचार किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ जून की शाम को वह अपने घर से पैदल ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसकी पहचान की एक लड़की ने उसे आवाज दी। उस समय लड़की अपने भाई कर्मजीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी। उसने उसे लिफ्ट देने की बात कही।

इसके बाद पीड़िता मोटरसाइकिल पर बैठ गई। आरोपी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से सुनसान जगह पर ले गया। वहां कर्मजीत सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों भाई बहन फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलतेज सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed