फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   gang rape with teachers by 4 man in kosli

4 युवकों की साजिश का शिकार हुई विधवा शिक्षिका, कर दिया गैंगरेप

Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली(हरियाणा) Updated Fri, 17 Jun 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
gang rape with teachers by 4 man in kosli
रेप - फोटो : DEMO Pics

विधवा शिक्षिका घर में अकेली है, ये चारों युवक जानते थे। शिक्षिका को बाहर बुलाने के लिए युवकों ने ऐसी साजिश रची, विधवा शिक्षिका उसकी शिकार हो गई। चारों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात हरियाणा के कोसली का है। कोसली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली शिक्षिका के साथ गैंग रेप के मामले में 11 घंटे बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने पानी पीने के बहाने उसका गेट खुलवाया था।

विज्ञापन


पीड़ित 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह विधवा है। मंगलवार देर रात वह घर पर अकेली थी। रात तीन बजे किसी व्यक्ति ने उसका दरवाजा खटखटा पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही उसने गेट खोला, बाहर खड़े चारों युवक ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पर मकान मालिक पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। जहां काफी देर तक टालमटोल होने के बाद पुलिस ने करीब ग्यारह घंटे बाद सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या कहना है थाना इंचार्ज का 
इस विषय में कोसली थाना इन्चार्ज नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराने के बाद शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले देरी में दर्ज होने के बात को एसएचओ ने टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed