बठिंडा में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा जिले के दो गांवों में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार घरेलू झगड़े की वजह से उसकी माता और पिता अलग-अलग रहते हैं।
ते दिनों वह अपने पिता के पास गई हुई थी। वहां उसे एक पड़ोस के लड़के ने फोन कर अपने घर पर बुला लिया। जब वह वहां पहुंची तो उसने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उसने अपने 3 दोस्तों को भी बुला लिया। इसके बाद उसके साथियों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
सोमवार सुबह जब वह उनके चुंगल से बचकर निकली तो उसने सारी बात अपनी मां को सुनाई। इसके बाद पीड़िता को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसका मेडिकल किया। सहायक थानेदार चरनजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
घर से बुलाकर ले गए युवक और किया गैंगरेप
वहीं 13 वर्षीय पीड़ित नाबालिग लड़की के अनुसार उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी नानी के पास रहती है। उसने बताया कि बंटी उर्फ बहादुर सिंह व काला उर्फ गुरतेज सिंह की उसकी नानी के साथ पहचान थी।
वे अक्सर उसके घर आते थे। बीते दिनों वे दोनों उसे अपने साथ एक सुनसान घर में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। वह मुश्किल से उनके चुंगल से निकलकर सिविल अस्पताल पहुंची। वहां से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी गुरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बहादुर सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।