सो रही विवाहिता किडनेप और कर दिया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव में मौसी के घर में अकेली सो रही विवाहिता को आधी रात को गांव के ही एक युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया।
आरोपियों ने विवाहिता के साथ दुराचार किया और बेहोशी की हालत में गांव में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता को जगरांव के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विवाहिता जगरांव अपनी मौसी के घर आई थी। पीड़िता के अनुसार उसकी मौसी और मौसा सोमवार को कहीं गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
रेप के बाद गांव के बाहर फेंक दिया
सोमवार आधी रात को गांव का ही एक व्यक्ति अपने तीन साथियों समेत घर आया और उसके मुंह को कपड़े से दबा दिया। आरोपी महिला को मोटरसाइकिल पर बिठा कर खेत में ले गए और दुराचार किया।
आरोपियों ने उसे जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक पिलाया, इसके बाद उसे होश नहीं रहा, जब मंगलवार सुबह होश आया तो वह गांव के बाहर पड़ी थी। इसी दौरान घर वाले भी तलाशते हुए वहां पहुंच गए।
इस संबंध में थाना हठूर के प्रभारी शिवकमल सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।