{"_id":"97cc3537b7e5a3cb661839c584f6078d","slug":"gang-rape-with-married-woman-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से 2 युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता से 2 युवकों ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 08 Oct 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
घर में अकेली महिला को देखकर दो युवकों की हवस जागी और दोनों ने दिनदहाड़े उसकी अस्मत लूट ली। मामला पंजाब के फिरोजपुर के अबोहर का है।
विज्ञापन
फाजिल्का रोड स्थित एक गांव निवासी महिला के साथ गांव के ही दो युवकों सुनील कुमार व मन्नू ने दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर सामूहिक दुराचार किया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर वे दोनों वहां से फरार हो गए। बाद में परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।