फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with delhi's woman in rohtak

फाइनेंस पर पैसे देने के बहाने दिल्ली से महिला को बुलाया और...

Sun, 23 Aug 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
gang rape with delhi's woman in rohtak

दिल्ली की एक महिला को फाइनेंस पर रुपये देने के बहाने उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में भारत कॉलोनी के राजेंद्र, विजयपाल और सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के द्वारका, सेक्टर-7 निवासी महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों से उसकी फोन पर बात हुई थी। सभी आरोपी फाइनेंस पर रुपये देने का काम करते हैं। महिला को अचानक रुपयों की आवश्यकता पड़ गई।
विज्ञापन


उसने आरोपियों से रुपये लेने की बात कही। इस पर आरोपियों ने उसे बहाने से रोहतक बुला लिया। आरोपी उसे बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर ले गए। महिला का आरोप है कि यहां आरोपियों ने उसे हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण कर ले गए होटल, युवती से गैंगरेप

gang rape with delhi's woman in rohtak

उधर करनाल की एक लड़की 3 युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की असम की रहने वाली है और अपनी शादी के लिए मार्केट से कपड़े खरीदने आई थी। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की अगले महीने शादी है।

लड़की शनिवार को दुपट्टा मार्केट में खरीदारी करने गई थी। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक इसका अपहरण कर कार में घरौंडा के होटल में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से असम की रहने वाली है। कई वर्षों से वह दिल्ली में माता-पिता के साथ रहती थी।

जिस लड़के से इसकी शादी होनी थी उस लड़के की बहन दिल्ली में नौकरी करती है और वह युवती लड़के की बहन के साथ करनाल आई थी। शनिवार को उसके साथ गैंगरेप किया और रविवार को किसी तरह बचकर वह घर पर पहुंची। घर वालों के साथ उसने सिटी थाने में शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed