फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   gang rape with class 8 student in haryana

छात्रा मिन्नतें करती रही, 4 हैवान करते रहे दरिंदगी

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी (हिसार) Updated Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
gang rape with class 8 student in haryana

8वीं की छात्रा मिन्नतें करती रही लेकिन नहीं पसीजा उन 4 हैवानों का दिल और वे चारों होटल में छात्रा के साथ की दरिंदगी। वारदात हरियाणा के हिसार के सिवानी मंडी के चरखी दादरी में सामने आया है।

विज्ञापन


दुष्कर्मियों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया। किशोरी घर जाने के लिए मिन्नतें करती रही, लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि एक होटल में होटल मालिक सहित चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल सभी आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छात्रा 26 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 28 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच बढ़ी तो कॉल डिटेल में चरखी दादरी के पास गांव मोड़ी के संदीप का नाम सामने आया। पुलिस ने संदीप को पूछताछ के लिए थाने में तलब किया, लेकिन उससे कुछ भी उगलवा नहीं सकी। पूछताछ के बाद संदीप को छोड़ दिया गया।

बहला-फुसलाकर छात्रा को होटल में ले गया आरोपी

gang rape with class 8 student in haryana

इसी बीच 12 फरवरी को किशोरी पुलिस को गुड़गांव में मिली तो पुलिस उसे अदालत में ले गई, जहां किशोरी ने अपने बयान दर्ज करवाए। बयानों के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया तो चिकित्सकों ने रेप की पुष्टि कर दी।

इसके बाद पुलिस ने मोड़ी के संदीप, चरखी दादरी के होटल मालिक सीटू, रघु और मनोज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

दादरी बुलाकर की वारदात
गांव मोड़ी में किशोरी छात्रा की रिश्तेदारी है, जहां उसकी मुलाकात संदीप के साथ हुई। अदालत में दिए गए बयानों में किशोरी ने बताया है कि संदीप ने उसे बहला-फुसलाकर चरखी दादरी बुलाया और उसे एक होटल में ले गया। वहां उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। सभी ने उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे उसकी हालत भी बिगड़ गई।

किशोरी के मुताबिक चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक किशोरी घटना के बाद खुद ही गुड़गांव पहुंच गई और वहां एक घर पहुंची, जहां मकान मालिक ने परिवार के लोगों को सूचना देकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

मां का थाने में हंगामा, बेटे को बताया बेकसूर

gang rape with class 8 student in haryana

मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोड़ी के संदीप की मां सुमित्रा ने शनिवार को पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया। अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगाए। सुमित्रा ने कहा कि मेरा बेटा बेकसूर है।

पुलिस ने संदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसकी शिकायत हुई तो पुलिस ने मामला रफा-दफा करने के मकसद से उसे ही फंसा दिया। महिला के अनुसार पुलिस संदीप को गिरफ्तार करके लाई, साथ में घर से पांच लाख रुपये भी ले आई।
 
मामले की जांच कर रहे लोहारू के डीएसपी जगत सिंह मोर ने इस मामले में पुलिस पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस ने जो भी कार्रवाई की है, वह किशोरी के बयान पर की है।

संदीप के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई। उसकी मां ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं। इस मामले में शामिल संदीप सहित होटल मालिक सीटू, रघु और मनोज के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed