{"_id":"5a7f19384f1c1ba3268b967e","slug":"gang-rape-in-a-moving-car-ludhiana-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, महिला साथ बैठी देखती रही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, महिला साथ बैठी देखती रही
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग से चलती इनोवा गाड़ी में चार लोगों ने रेप किया। इस दौरान एक महिला ने भी आरोपियों का साथ दिया। थाना मेहरबान की पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर जालंधर की रहने वाली मनी, उसके पति बलविंदर सिंह, कुलवंत सिंह उर्फ बाबा, जस्सी व हरदीप सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाबालिग की शिकायत के मुताबिक वह ब्यूटी पार्लर का काम सीखती थी। आरोपियों का भी वहां आना जाना था। इस कारण वह उन्हें अच्छे से जानती थी। करीब पांच दिन पहले वह घर में अकेली थी। आरोपी इनोवा में सवार होकर उसके पास आए।
आरोपियों ने उसे कहा कि किसी का मेकअप करने जाना है। इस पर वह गाड़ी में बैठकर उनके साथ चली गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान वे गाड़ी लुधियाना में घूमाते रहे। आरोपियों ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।
विज्ञापन
आरोपियों ने देर रात करीब दस बजे उसे जालंधर बाईपास के पास उतार दिया और फरार हो गए। उसने अपने परिजनों को वहां से फोन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।