{"_id":"6363c238ac9b995e2b6f432a","slug":"gang-misdeed-with-minor-in-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में हैवानियत: अपहरण के बाद नाबालिग से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चंगुल से छूट बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेवाड़ी में हैवानियत: अपहरण के बाद नाबालिग से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, चंगुल से छूट बताई आपबीती
Thu, 03 Nov 2022 07:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 07:01 PM IST
सार
शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच व नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक गांव में दो युवकों ने रात में 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर बंद मकान में लेकर पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात को नाबालिग ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा की छात्रा है और गांव के ही स्कूल में पढ़ती है। एक नवंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी बेटी लघुशंका के लिए उठी थी। रात को पड़ोस में रहने वाले युवक उनके घर में घुस आया और किशोरी का मुंह दबाकर नजदीक स्थित एक बंद मकान में उठा ले गया। मकान में पहले ही आरोपी युवक का एक साथी मौजूद था। दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी नाबालिग को धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे किशोरी रोते घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच व नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन