फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang misdeed with married woman in Faridkot of Punjab

खौफनाक: ससुराल से रूठकर मायके जाने को निकली विवाहिता, रास्ते में युवकों ने दिया झांसा, सामूहिक दुष्कर्म किया

Sat, 02 Dec 2023 12:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Dec 2023 12:25 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम इन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद इस संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Gang misdeed with married woman in Faridkot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में 21 वर्षीय विवाहिता को बस स्टैंड तक छोड़ने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सदर कोटकपूरा की पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस को विवाहिता ने बताया कि 29 नवंबर की रात करीब आठ बजे उसकी ससुराल वालों से मामूली तकरार हो गई थी। इसके बाद वह रूठकर अपने मायके जाने को घर से निकली और बस स्टैंड जा रही थी। रास्ते में उसे गांव का ही युवक मिल गया। उसने विवाहिता को अपनी मोटरसाइकिल से गांव के बस स्टैंड तक छोड़ने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


वह उसकी मोटरसाइकिल पर बैठ गई लेकिन वह उसे बस स्टैंड ले जाने की जगह उसे जबरन मोटरवाले कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने गांव के ही अपने एक और दोस्त को बुला लिया। इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार दोनों आरोपियों ने इस संबंध में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता से कई बार किया दुष्कर्म

उधर, फिरोजपुर जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया है कि लगभग चार माह पूर्व उसकी दोस्ती आरोपी से हुई थी। आरोपी उसे अपने घर पर बुलाता था और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार मर्जी के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर भी दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने साफ इंकार कर दिया। उधर, थाना घल्लखुर्द के सहायक निरीक्षक सतनाम सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed