{"_id":"150311b46705608de89a95aed28a3aa9","slug":"frod-case-against-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.14 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 1.14 लाख
अमर उजाला, पिंजौर
Updated Wed, 08 Jan 2014 07:45 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर अज्ञात व्यक्ति ने शिमला निवासी विनोद के खाते से तकरीबन एक लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साधना अस्पताल के पास स्थित एटीएम में गत माह अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।
बाद में उसके बैंक अकाउंट से अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग एटीएम से तकरीबन 1 लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।