फेसबुक फ्रेंड से शादी का अंजाम, पति करवाने लगा 'गंदा धंध्ाा'
फेसबुक पर दोस्ती युवती को पड़ी महंगी। प्यार और शादी के बाद पति करवाने लगा उससे गंदा धंधा। मामला है हरियाणा के महेंद्रगढ़ का। दरअसल फेसबुक पर दोस्ती इतनी महंगी पड़ेगी, यह पंजाब निवासी एक युवती ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उसने तो अपने प्रेमी के साथ शादी कर अपना घर बसाने के सपने देख रखे थे।
अपना सब कुछ अपने प्रेमी के लिए छोड़कर पंजाब से हरियाणा के महेंद्रगढ़ आई युवती की दर्दभरी दास्तां सुनकर सब हैरान रह गए। जिसके साथ वह सात जन्म तक साथ निभाने की कसमें खा रही थी, वो पहले से शादीशुदा था। युवती को उसके प्रेमी से कथित पति बने व्यक्ति ने जब उसे देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया तो उसका जीवन नरक बन गया। आखिरकार जब उसे इस नरक से निकल कर भागने का मौका मिला तो उसने एसपी के सामने सारी आपबीती सुनाई।
पंजाब निवासी इस पीड़िता के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के गांव झूक निवासी सतीश के साथ 2015 में फेसबुक पर दोस्ती हुई। डेढ़ महीने में ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता के अनुसार सतीश ने उसे कहा कि वह कुंवारा है और उससे शादी करना चाहता है। सतीश ने उसे अलवर बुलाया। युवती झांसे में आ गई और आरोपी सतीश से शादी करने के लिए अलवर पहुंच गई। जहां पर सतीश ने उसके साथ शादी की।
3 महीने अलवर में रखने के बाद सतीश उसे महेंद्रगढ़ ले आया, जहां पर वह करीब 3 महीने तक एक गोदाम में रही। इसके बाद जनवरी 2016 में सतीश ने कहा कि उसके व्यापार में घाटा हो गया है और उसको भूखा मरने की नौबत आ गई है। आरोपी सतीश ने पीड़िता से कहा कि अगर वह उसके दोस्त से संबंध बनो ले तो उसे कुछ पैसे मिल जाएंगे। पीड़िता ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे पिटाई कर अपने दोस्तों के हवाले करते हुए होटल में भेज दिया।
पीड़िता को एक महिला को सौंप दिया जहां करवाई जाती थी वेश्यावृत्ति
जहां पर पीड़िता के अनुसार मालड़ा सराय निवासी मलखान और गोद बलाहा निवासी मुकेश कुमार ने उसका रेप किया। वहीं इस दौरान उसकी एक फिल्म भी बना ली गई। इस गैगरेप के बाद पीड़िता के फिर से गोदाम में कैद कर दिया गया। इसी बीच पीड़िता मौका पाकर एक दिन आरोपी सतीश के घर जा पहुंची और इस दौरान सतीश ने उसे डरा-धमकाकर पंजाब जाने के लिए तैयार कर लिया।
जब वह पंजाब जाने लगी तो वह उसके पीछे से आया और माफी मांगते उसे उसके साथ ही रखने की बात कहने लगा। पीड़िता फिर से उसके झांसे में आ गई। इसके बाद ढाणी मौहल्ला निवासी एक औरत के पास सतीश उसे छोड़ गया। उक्त महिला ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। यहां से मौका पाकर पीड़िता बच निकली और एसपी को इसकी शिकायत दी। जिस पर एसपी ने तुरंत मुकदमा दर्ज करके इन्क्वारी करने के आदेश दिए।
इस पर महिला थाना नारनौल में आरोपियों के खिलाफ विभन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए डीएसपी राजेश कुमार की अगुआई में महिला एसएचओ और सीआईए नारनौल की एक टीम ने आरोपी सतीश कुमार को व अजीत वासी मालडासराय को उनके गांव से ही गिरफ्तार किया। जिन्हें महेंद्रगढ़ न्यायालय में पेश करके आरोपी सतीश कुमार को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर और अजीत को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इस मामले में एक महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ जारी है। पूछताछ में इस आरोपी महिला से सेक्स रैकेट से जुड़े और लोगों व महिलाओं के नाम का खुलासा होने की संभावना है।
हामिद अख्तर, एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। इसमें से तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया जा चुका है। रिमांड के दौरान आरोपी महिला से सैक्स स्कैंडल से जुड़े लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है।