फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   friend did rape with his friend's mother in jalandhar

40 साल की महिला, जिसे मां कहता था, उसके साथ ही रेप

Sat, 18 Jul 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Sat, 18 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
friend did rape with his friend's mother in jalandhar

बेटे के जिगरी दोस्त का घर में आना-जाना था। दोस्त की मां को वह अपनी मां कहता था, लेकिन वो ऐसा कर देगा, कोई सोच नहीं सकता था।

विज्ञापन


हवस में डूबे युवक ने अपने जिगरी दोस्त की 40 साल की मां को अपनी हवस का शिकार बना डाला। वारदात, पंजाब में जालंधर के आदमपुर कस्बे में हुई।

घटना के बाद से आरोपी फरार है। मेडिकल व इलाज के लिए महिला को जालंधर के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। महिला ने बताया कि उनके बेटे के दोस्त का उनके घर आना-जाना था। उसका बेटा चोरी के केस में जेल में बंद है।

बेटे का दोस्त मोनू निवासी संगरा मोहल्ला उसके पास आकर हमदर्दी जताने लगा था कि मोनू की कोर्ट से जमानत करवा देगा।

जोर जबरदस्ती की और उसके साथ बलात्कार किया

friend did rape with his friend's mother in jalandhar

पीड़िता ने बताया कि मोनू उसे झांसा देता रहता था कि वह उसके बेटे की मदद करेगा और कई बार उसको इधर-उधर बुलाकर बात करता रहता था। इसी चक्कर में वह मोनू पर विश्वास करने लगी।

बुधवार रात को करीब नौ बजे मोनू ने उसको बुलाया और पास ही स्थित खाली स्थान पर ले गया, जहां पर काफी भांग व बूटी उगी हुई थी। वहां पर उसके साथ जोर जबरदस्ती की और उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध किया तो मोनू ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी आंख पर चोट लग गई।

शुक्रवार को महिला ने सारी घटना अपने रिश्तेदार व बेटे को बता दी, जिसके बाद उसको अस्पताल दाखिल करवाया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मोनू के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed