{"_id":"18ff8c90efa5f97fa66a779285403390","slug":"friend-did-not-bail-his-brother-then-he-beat-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की जमानत नहीं करवाई तो दोस्त ठेकेदार को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई की जमानत नहीं करवाई तो दोस्त ठेकेदार को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 21 Jun 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार दोस्त ने हत्या के प्रयास के आरोपी की जमानत करवाने से इनकार कर दिया तो आरोपी के भाई ने ठेकेदार की पिटाई की और चाकू के बल पर लूट की और गाड़ी भी तोड़ दी।
विज्ञापन
हादसे में घायल बापूधाम निवासी बलजीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर बलजीत को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं हमलावर सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घायल बलजीत सिंह ने सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में पार्किंग का ठेका है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने हमले के आरोपी के खिलाफ लूट, मारपीट, गाड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बापूधाम निवासी बलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सेक्टर-26 मंडी में पार्किंग का ठेका ले रखा था। शनिवार को वह अपनी गाड़ी से घर आ रहा था। इतने में दोस्त सोनी आया और वह भी बापूधाम स्थित अपने घर जाने के लिए कहने लगा।
बलजीत ने सोनी को गाड़ी में लिफ्ट दे दी। घर के पास पहुंचते ही बलजीत ने सोनी को गाड़ी से उतरने के लिए कहा। सोनी गाड़ी से उतरा और बलजीत के पास आकर गाड़ी का शीशा तोड़कर जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया।
हमलावर ने उसकी जेब से आठ हजार 860 रुपये छीन लिए और बाद में गाड़ी को तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया।
पूछताछ में आरोपी सोनी ने बताया उसका भाई हत्या के प्रयास में जेल में बंद है। दोस्त बलजीत ने उसकी जमानत करवाने के लिए कहा था, लेकिन वह भाई की जमानत नहीं करवा रहा था।