{"_id":"5a41dc2c4f1c1bce6d8b6285","slug":"free-parking-will-be-available-everywhere-in-chandigarh-swachhata-mohua","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: न्यू इयर की शाम तक हर जगह मिलेगी फ्री पार्किंग, बस करना होगा ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़: न्यू इयर की शाम तक हर जगह मिलेगी फ्री पार्किंग, बस करना होगा ये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Parking
नगर निगम ने शहर के लोगों को पांच दिन के लिए फ्री पार्किंग की राहत दी है। बस आपको स्वच्छता एमओएचयूए एप डाउनलोड करके पार्किंग के लिए दिखाना होगा। यह सुविधा 27 दिसंबर से लेकर न्यू इयर की शाम तक जारी रहेगा। हर पार्किंग के बाहर स्वच्छता एप दिखाने वालों को नगर निगम की ओर से पार्किंग का कूपन दिया जाएगा।
सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन की नगर निगम के कमिश्नर और मिशन के डायरेक्टर जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में बैठक में यह फैसला लिया गया है। पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के लिए नगर निगम के सभी पार्किंग कियोस्क से कूपन कलेक्ट कर सकते हैं।
बैठक में डॉ सौरभ मिश्रा आईएएस, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ डॉ पीएस भट्टी, आर्या टोल इंफ्रा लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील बडलानी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।