{"_id":"a0e4d495f2c89ebad2a8bd98b3530208","slug":"fraudulently-marriage-to-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी बताकर सुरक्षा गार्ड से करवा दी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी बताकर सुरक्षा गार्ड से करवा दी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Wed, 11 Jun 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी-1 की पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसका धोखे से विवाह करवाने का आरोप लगाया है तथा पुलिस ने पति समेत दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके उन्हें काबू कर लिया है।
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 21 की वासी परमजीत कौर पुत्री मेला सिंह का कुछ व्यक्तियों ने मघानिया के एक युवक से विवाह करवाया तथा उस समय बताया गया था कि लड़का फौज में नौकरी करता है, जिसके बाद बातचीत तय होने पर परमजीत कौर का बोहा के गांव मघानियां वासी राजपाल सिंह पुत्र नछतर सिंह से विवाह हो गया।
विज्ञापन
जब परमजीत कौर विवाह के बाद राजपाल के घर रहने लगी तो उसे विवाह के समय बताई बातों पर कुछ शक हुआ तथा इसकी पड़ताल करने पर पता चला कि राजपाल सिंह फौज में नौकरी नहीं बल्कि किसी जगह पर प्राइवेट सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन
इसके बाद विवाहिता ने इस पूरी घटना से अपने मायके परिवार को वाकिफ करवाया। परमजीत कौर ने एसएसपी मानसा को शिकायत में बताया कि इसके बाद उसके ससुराल परिवार की ओर से उसकी मारपीट की गई तथा दहेज की मांग की गई, जिस कारण उसका वहां पर रहना मुश्किल हो गया।
थाना सिटी-1 मानसा की पुलिस ने परमजीत कौर के ब्यानों पर उसके पति राजपाल सिंह पुत्र नछतर सिंह, कर्मजीत कौर पत्नी नछतर सिंह वासी मघानियां के खिलाफ धारा 498ए के तहत मामला दर्ज करके दोनों को काबू कर लिया है।