{"_id":"58cd20054f1c1b277532a65a","slug":"fraud-with-moga-girl-by-travel-agent-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े 8 लाख रुपये भी ले लिए और युवती को विदेश भी नहीं भेजा, एजेंट ने किया फ्रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े 8 लाख रुपये भी ले लिए और युवती को विदेश भी नहीं भेजा, एजेंट ने किया फ्रॉड
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Sat, 18 Mar 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
ट्रैवल एजेंट दंपति ने युवती से साढ़े 8 लाख रुपये भी ले लिए और उसे विदेश भी नहीं भेजा। फर्जी वीजा देने का भी मामला सामने आया। घटना पंजाब के मोगा की है। कस्बा बंधनी कलां की युवती को विदेश भेजने का झांसा साढे़ आठ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने मोगा के ट्रैवल एजेंट दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दंपति पर फर्जी वीजा देने का भी आरोप है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। थाना बंधनी कलां के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी बंधनी कलां ने एसएसपी को शिकायत पत्र दिया था। शिकायत में उसने कहा कि उसकी बेटी अमनदीप कौर को विदेश जाना था। इसके चलते उसकी बात मोगा के जीरा रोड़ के सोढी नगर में प्राइम थिंक इमीग्रेशन के मालिक गुरप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर से उनकी बात हुई।
दंपति ने उसकी बेटी को विदेश भेजने के एवज में 5 अक्तूबर 2015 को बंधनी कलां में आकर उनके पास से साढे़ आठ लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद दोनों ने उसकी बेटी को फर्जी वीजा व फर्जी आफर लैटर देकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच डीएसपी निहाल सिंह वाला को सौंपी। जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने प्राइम थिंक इमीग्रेशन के मालिक गुरप्रीत सिंह तथा उसकी पत्नी मनप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी दंपति की तलाश में छापे मार ही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।