फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud with Jewellars by Mother-in-Law and Son-in Law

नकली चेन बेचकर सुनारों को ठगते थे सास-दामाद

Sat, 29 Mar 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 29 Mar 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
Fraud with Jewellars by Mother-in-Law and Son-in Law
नकली चेन बेचकर चार सुनारों को चूना लगाने वाली सास-दामाद को सेक्टर-10 चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे तीन सुनारों को ठगने के बाद जब चौथे को ठगने आए, तभी पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी दामाद को दो दिन के पुलिस रिमांड पर और सास को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, धनास मिल्क कालोनी निवासी राजीव उर्फ गौरव व मोहाली निवासी निर्मला इस रैकेेट को चला रहे थे। गौरव अमृतसर से चेन लाता था, जिसमें 30 फीसदी सोना और 70 फीसदी तांबा होता था। पैसों की जरूरत बताते हुए हर बार अलग-अलग सुनारों के पास चेन बेच देते थे।
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने मनीमाजरा के एक सुनार को चेन बेची। उसके कुछ दिन सेक्टर-15 में और फिर सेक्टर-11 में भी ऐसा ही किया। अब जब सेक्टर-9 में एक सुनार को चेन बेचने आए तो उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला के सुनारों के बीच पहले ही मैसेज फ्लैश हो गया था कि एक महिला और युवक घूम-घूमकर नकली चेन बेच रहे हैं। पहले की तीनों चेन पिघलाने के बाद सच भी सामने आ चुका था।

सेक्टर-9 में दोनो आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव से पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमृतसर में ऐसी नकली चेन बनाने की मार्केट है। वहां ऐसी चेन बनाई जाती है, जो पहली नजर में कहीं से भी नकली नहीं लगती।

जब सुनार को बेचने जाते थे तो वह भी इसे देखकर पैसे दे देते थे, लेकिन जब चेन को पिघलाते थे तो ज्यादा तांबा ही निकलता। दामाद और सास मिलकर एक चेन में 12 से 15 हजार रुपये बचा लेते थे।


मनीमाजरा पुलिस भी करेगी पूछताछ

मनीमाजरा थाना प्रभारी चरणजीत सिंह विर्क ने बताया कि इन दोनों आरोपियों ने चार मार्च को मनीमाजरा के समाधि गेट स्थित जगदंबे ज्वेलर के साथ धोखा किया था। अब दोनों आरोपियों को पंचकूला से प्रोडक्शन वारंट पर मनीमाजरा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed