फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud with hospital

जीएम बन अस्पताल को लगाया लाखों का चूना

Fri, 05 Sep 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 05 Sep 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
fraud with hospital

खुद को बीएसएनएल का जनरल मैनेजर बता एक व्यक्ति ने पंचम अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्ट डॉ. राजिंदर पाल सिंह को आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया।

विज्ञापन


उसने अस्पताल के डॉक्टर से कहा कि सभी कर्मचारी उनके अस्पताल से हेल्थ इंश्योरेंस करवाएंगे और बदले में सिक्योरिटी के आठ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद वह अस्पताल को 17 लाख रुपये का चेक देकर चला गया। जब अस्पताल प्रशासन ने चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन


जब उन्होंने बीएसएनएल में जाकर पता किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति फर्जी था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने डॉ. राजिंदर पाल सिंह की शिकायत पर फर्जी जीएम चंद्रशेखर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचम अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजिंदर पाल सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक करीब दो महीने पहले एक व्यक्ति उनके पास आया था। उसने खुद को बीएसएनएल का जरनल मैनेजर बताया। उसने कहा कि उनके विभाग के सभी मुलाजिमों की इंश्योरेंस उनके अस्पताल से होनी है।

परपोजल दिखाकर आरोपी उनसे बतौर आठ लाख रुपये पहले सिक्योरिटी ले गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन से कहा कि वह मुलाजिमों का बिल बना कर उन्हें दे दे। जब अस्पताल प्रशासन ने उसे 17 लाख रुपये का बिल बताया तो फर्जी जीएम आरोपी चंद्रशेखर ने उन्हें 17 लाख रुपये का चेक काट कर दे दिया। अस्पताल प्रशासन ने कुछ समय बाद चेक बैंक में लगाया तो पता चला कि चेक बाउंस हो चुका है।


चेक बाउंस होने के बाद वह बीएसएनएल दफ्तर में जा पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि जीएम तो चंद्रशेखर ही है, लेकिन उनके नाम का इस्तेमाल कर फर्जी व्यक्ति ने अस्पताल को आठ लाख रुपये का चूना लगा दिया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना सराभा नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर अरमिंदर सिंह ने कहा कि फर्जी जीएम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed