{"_id":"19713c5501e9168ecc95df335470c3e7","slug":"fraud-with-bank-3-years-imprisonment-to-5-convicts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से करोड़ों गबन: 5 दोषियों को 3-3 साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से करोड़ों गबन: 5 दोषियों को 3-3 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से करोड़ों के गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने एन नागेश्वर राव, एस रामाचंद्रन, संदीप शर्मा, विक्रम शर्मा और गीता राम ठाकुर को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
वहीं गीता राम ठाकुर पर 45 हजार, एन नागेश्वर राव, एस रामाचंद्रन पर 35-35 हजार और संदीप शर्मा व विक्रम शर्मा पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। वहीं, इससे पहले विशेष अदालत इसी मामले में चार आरोपियों नरेश, सुरेश, मोहिंद्र और रणधीर सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर चुकी है।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ सीबीआई अदालत ने धोखाधड़ी, जालसाजी जैसी धाराओं में संदीप शर्मा समेत अन्य के खिलाफ दिसंबर 2009 में आरोप तय किए थे। वहीं, संदीप शर्मा के वकील अनिल कुमार कौशिक के अनुसार वह सीबीआई अदालत के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
विज्ञापन
जून 2008 के चर्चित शुभम अस्पताल फर्जीवाडे़ से संदीप शर्मा चर्चा में आया था। संदीप शर्मा ने बिशनपुरा को-ऑपरेटिव बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड जीरकपुर में 12 फ्लैट्स गिरवी रखकर कोऑपरेटिव बैंक से 2.65 करोड़ रुपये का लोन लिया था।
सीबीआई केस के अनुसार यह लोन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लिया गया था। जांच में पता चला कि संदीप शर्मा इन फ्लैट्स का मालिक नहीं था। लोन अदा न करने पर बैंक ने संदीप के खिलाफ शिकायत दी थी। सीबीआई ने जांच के दौरान संबंधित बैंक के कुछ कर्मियों को भी आरोपी बनाया था।