फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud Via Fake Facebook Account of Singer Vikas Kumar

'हट जा ताऊ' फेम विकास कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बना ठगने वाले को गायक ने ही पकड़ा

Wed, 05 Aug 2020 03:25 PM IST
खुशबू गोयल आशु गौतम, पानीपत
आशु गौतम, पानीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Aug 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Fraud Via Fake Facebook Account of Singer Vikas Kumar
गायक विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला
हट जा ताऊ पाछे... यह हरियाणवी गाना आपने कहीं न कहीं ज़रूर सुना होगा। इसे गाने वाले मॉडल टाउन पानीपत निवासी मशहूर गायक विकास कुमार ने उनकी ही फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने वाले युवक को धर दबोचा।
विज्ञापन


उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गौर करने वाली बात ये है कि तजग ने इससे बार गायक विकास कुमार की पत्नी को कॉल कर 50 हज़ार रुपये में लिए थे, जिससे शक हुआ और गायक ने ठग को पानीपत बस अड्डे पर बुलाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


गायक विकास कुमार ने बताया कि बीते एक साल से उनकी फ़र्ज़ी फेसबुक आईडी बनाकर सहारनपुर निवासी यलरहुल ठगी कर रहा था। करीब पांच दिन पहले विकास कुमार की पत्नी के पास ठग राहुल ने खुद को विकास कुमार बताते हुए कॉल किया। मां की तबियत खराब बताकर 50 हज़ार रुपये की मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने ये बात पति विकास को बताई। जिस पर बुधवार को विकास कुमार ने पानीपत बस अड्डे पर ठग को पैसे लेने के लिए बुलाया। ठग राहुल खुद को विकास कुमार का भाई बताकर मुजफ्फरपुर से पैसे लेने के लिए आया था। जहां पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ठग राहुल से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed