{"_id":"0dcabc5006406c4f275fc61cd4d37a06","slug":"fraud-sp-arrested-by-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस का नकली एसपी पुलिस के हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस का नकली एसपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 21 Aug 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
थाना फेज-11 पुलिस ने विजिलेंस का एसपी बनकर लोगों को ठगने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार निवासी गुरदासपुर के रूप में हुई है। उसकी माता रूपरानी दीनानगर गुरदासपुर की विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी जिला गुरदासपुर टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी का मेंबर भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के लिए पुलिस को रिमांड पर दे दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आरोपी राहुल कुछ समय से नगर काउंसिल के ईओ राजपुरा वरिंदर कुमार जैन एवं ईओ भादसो सुनील दत्त को लगातार एसपी विजिलेंस बन कर फोन कर रहा था। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग नंबरों से फोन करता था। साथ ही धमकी देता था कि वह विजिलेंस हेड आफिस चंडीगढ़ में तैनात है।
विज्ञापन
उसके पास उनके खिलाफ शिकायतें आई हैं। केस से अपना नाम हटाना है। तो उसके लिए उनसे सेटलमेंट कर लें। इतना ही नहीं राहुल दोनों अधिकारियों के आफिस में भी जाकर आया था। इसी बीच दोनों अधिकारी एक दिन कहीं मिले। दोनों ने एक दूसरे को अपनी परेशानी के बारे में बताया।
दोनों को इस व्यक्ति पर संदेह हो गया। इसके बाद उन्होंने राहुल व्यक्ति को बुधवार शाम फेज-11 में बावा व्हाइट हाउस के पास बुलाया। उन्होंने इस बारे में पहले से ही पुलिस को सूचित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।