फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud on the name of maid, chandigarh news, chandigarh crime

नौकरानी दिलाने के नाम पर करती थी ठगी, टीचर ने जाल बिछा कर पकड़ा

Fri, 10 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of maid, chandigarh news, chandigarh crime
arrest - फोटो : Demo Pic
ठगी का शिकार महिला टीचर ने सेक्टर 43 बस स्टैंड ट्रैप लगाकर नौकरानी और उसके एजेंट को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिला से 27 हजार रुपये ले कर फरार हो गए थे। सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कोर्ट में पेश कर महिला को जेल भेज दिया और एजेंट को पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 61 निवासी और वहां कोचिंग सेंटर चलाने वाली शिवानी ने बताया कि उनको नौकरानी की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन क्विकर वेबसाइट चेक किया। जहां से उनको ममता डोमेस्टिक, हेल्प ब्यूरो की जानकारी मिली। इसके बाद टीचर ने 25 जनवरी को संपर्क कर ब्यूरो से नौकरानी भेजने को कहा था।
विज्ञापन


31 जनवरी की  शाम को दिल्ली निवासी आर्यन नाम का एक एजेंट निर्मला नाम की नौकरानी को लेकर उनके पास पहुंचा। जिसके बाद आर्यन ने शिवानी से 27 हजार रुपये लिए और निर्मला को छोड़कर चला गया। इसकेबाद शिवानी ने बताया कि निर्मला रात को कई बार उठी। जब पूछा तो उसने कहा कि बाथरूम जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने नौकरानी को भेजा जेल, एजेंट युवक रिमांड पर

fraud on the name of maid, chandigarh news, chandigarh crime
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
लेकिन जब सुबह उठकर देखा तो निर्मला घर पर नहीं थी। आर्यन को फोन किया तो उसने कहा इधर उधर गई होगी, आ जाएगी। लेकिन शाम तक वह नहीं लौटी। उसके बाद आर्यन ने भी फोन उठाना बंद कर दिया। शिवानी समझ चुकी थी कि वो उसको लूट कर भाग गई।

इसके बाद शिवानी ने दोबारा अपनी बेटी के फोन नंबर से उनसे संपर्क किया। नौकरानी की मांग की और पता खरड़  अपने भाई के घर का दे दिया। उसके बाद बुधवार को आर्यन का फोन आया कि वो नौकरानी को लेकर सेक्टर 43 पहुंच गया है। शिवानी वहां पहुंचकर देखा तो पाया कि आर्यन और निर्मला ही आए हुए हैं। इसके बाद वहां पहुंचकर दोनों को काबू कर सेक्टर 36 थाना पुलिस केहवाले कर दिया। शिवानी ने पुलिस को शिकायत दी है गैंग का मुख्य सरगना शिव कुमार उनको फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वीरवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने निर्मला को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और आर्यन को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed