फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of two lakh rupees in the name of sending three family members to UK

Ambala News: परिवार के तीन सदस्यों को यूके भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो भाइयों पर केस दर्ज

Wed, 14 Dec 2022 12:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Dec 2022 12:29 PM IST
सार

शिकायतकर्ता ने कहा कि काफी समय बीत जाने के बाद भी विदेश नहीं भेजा तो परिवार को शक हुआ और उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे लेकिन शातिर हमेशा झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। पुलिस ने वशिष्ठ नगर निवासी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर तोपखाना निवासी गीनी व हन्नी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन
Fraud of two lakh rupees in the name of sending three family members to UK
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। रोजाना धोखाधड़ी के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला अंबाला कैंट थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां परिवार के तीन सदस्यों को यूके में भेजने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शातिर दो भाइयों ने 20 लाख रुपये में यूके भेजने का सौदा तय किया था और पहली किस्त दो लाख रुपये के अलावा पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज लेकर बाहर भेजने के सपने दिखाता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद भी विदेश नहीं भेजा तो परिवार को शक हुआ और उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे लेकिन शातिर हमेशा झूठे आश्वासन देकर टालता रहा। पुलिस ने वशिष्ठ नगर निवासी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर तोपखाना निवासी गीनी व हन्नी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर व्यक्ति, उसकी पत्नी व बेटी को भेजना था यूके 
शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है और अपने परिवार के साथ बाहर सेट होने के प्रयास में था। जनवरी 2020 में पता चला कि तोपखाना बाजार के रहने वाले दो भाई जिनके नाम हनी और गीनी है, वह वैध व अवैध रुप से बाहर भेजने का काम करते हैं। 5-7 दिन बाद दोनों भाइयों से मिला और परिवार समेत बाहर जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह यूके का टूरिस्ट वीजा लगवा देंगे। 20 लाख रुपये देने होंगे। 
विज्ञापन


एसपी को शिकायत दी 
शिकायतकर्ता ने इस संबंध में अंबाला के एसपी को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। नरेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन से पहले अपना पासपोर्ट, पत्नी सुखविद्र कौर व अपनी बेटी प्रभनुर कौर का पासपोर्ट व दो लाख रुपये एडवांस दे चुका हूं। बाकी पैसे वीजा लगने के बाद देने की बात हुई थी। इन लोगों ने आज तक न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। यह कहते रहे कि इतंजार करो... आपका काम हो जाएगा और मांगने पर न तो पासपोर्ट दिए और न ही पैसे। केवल आश्वासन ही दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed