फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of sending to Portugal in Patiala

ट्रैवेल एजेंट का कारनामा: पुर्तगाल के नाम पर लाखों ऐंठे, युवक को सर्बिया के जंगलों में भूखा रख की मारपीट

Sat, 31 Dec 2022 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 31 Dec 2022 06:27 PM IST
सार

पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा फिलहाल इटली में है। बेटे का वजन 10 किलो कम हो गया है और वह बीमार भी है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता ने कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करके उनके बेटे का पासपोर्ट वापस दिलाया जाए ताकि वह वापस लौट सके।

विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of sending to Portugal in Patiala
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

पुर्तगाल भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करके समाना के एक युवक को सर्बिया के जंगलों में भूखा रखकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक से ट्रैवल एजेंटों ने उसका पासपोर्ट भी छीन लिया। सिटी समाना पुलिस ने मामले में युवक के पिता के बयान पर दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़ित युवक की पहचान एकनूर सिंह (22) के तौर पर हुई है। युवक के पिता सतपाल सिंह निवासी खालसा कॉलोनी समाना खेतीबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनकी समाना निवासी एक ट्रैवल एजेंट संदीप गोयल के साथ अच्छी जान-पहचान थी। संदीप गोयल ने अपने रिश्तेदार व ट्रैवल एजेंट राहुल सूद निवासी दिल्ली के साथ मिलकर उन्हें झांसा दिया कि वह 16 लाख रुपये में उनके बेटे को वर्क परमिट पर पुर्तगाल भिजवा देगा।
विज्ञापन


तय हुआ कि 14 लाख रुपये एडवांस देने होंगे, जबकि बाकी के दो लाख रुपये एकनूर के पुर्तगाल पहुंचने पर दिए जाएंगे। चार जुलाई 2022 को एकनूर सिंह जब पुर्तगाल जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ, उस दिन सौदे के मुताबिक पिता सतपाल सिंह ने 14 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए लेकिन युवक को पुर्तगाल ले जाने के बजाय आरोपी उसे सर्बिया के जंगलों से रोमानिया ले गए। इस दौरान एकनूर को कई दिन तक जंगलों में भूखा रखकर उसके साथ मारपीट की गई। इस बीच आरोपियों ने पिता सतपाल सिंह को फोन करके बाकी के दो लाख की राशि मांगी। जवाब में सतपाल ने कहा कि पहले वीडियो कॉल करके उसकी एकनूर से बात कराओ और साथ ही उसे पुर्तगाल पहुंचाया जाए। इससे गुस्सा होकर आरोपियों ने एकनूर से उसका पासपोर्ट छीन लिया और उसे इटली ले जाकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा फिलहाल इटली में है। वहां किसी जान-पहचान वाले को उसकी देखभाल के लिए कहा है। करीब 50 दिन तक आरोपी ट्रैवल एजेंटों की ओर से उसे परेशान किया गया है। बेटे का वजन 10 किलो कम हो गया है और वह बीमार भी है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता ने कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करके उनके बेटे का पासपोर्ट वापस दिलाया जाए, ताकि वह वापस लौट सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed