फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of sending America in Jind

Jind News: अमेरिका भेजने की कही बात, पहले इंडोनेशिया फिर स्पेन भेजा, 17.40 लाख हड़पे

Sun, 25 Jun 2023 01:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 01:50 PM IST
सार

उचाना थाना के जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत दी है। इसके आधार पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of sending America in Jind
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अमेरिका भेजने का झांसा देकर 17 लाख 40 हजार रुपये हड़पने पर उचाना थाना पुलिस ने एक दंपत्ती के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित दो महीने तक इंडोनेशिया और स्पेन में फंसा रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव लोदर निवासी राजेश ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव छातर निवासी सुरेश ने उचाना में विदेश भेजने का कार्यालय खोला है। वह अपने बेटे साहिल को अमेरिका भेजने के सिलसिले में राजेश से मिला। राजेश ने 38 लाख रूपये की मांग की। सब कुछ तय होने के बाद साहिल के अमेरिका पहुंचने पर राशि देने को कहा। सुरेश ने उन्हें 45 दिन में साहिल को अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सुरेश ने अन्य एजेंटों के साथ बात कर बेटे को गुमराह कर इंडोनेशिया भेज दिया। दो महीने तक बेटा इंडोनेशिया में फंसा रहा। दो जून 2022 को पांच लाख रुपये सुरेश को दिए। इसके बाद कोई न कोई बहाना बनाकर उनसे राशि ली जाती रही। 10 नवंबर 2022 तक उनसे 17 लाख  40 हजार 400 रुपये आरोपियों ने ले लिए। इसके बाद बेटे को स्पेन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय तक उसका बेटा वहां पर फंसा रहा। जब बेटा अमेरिका नहीं पहुंचा तो उन्होंने सुरेश से राशि वापस मांगी। सुरेश और उसकी पत्नी दिनेश कुमारी ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उचाना थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर सुरेश और उसकी पत्नी दिनेश कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


उचाना थाना के जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने की शिकायत दी है। इसके आधार पर दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed