फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fraud, marriage fraud, groom fraud, money fraud, marriage fraud, crime, haryana

एक साथ दो भाई बने दूल्हे, घुड़चढ़ी के वक्त खुली दुल्हनों की पोल

Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Fri, 02 Sep 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
fraud, marriage fraud, groom fraud, money fraud, marriage fraud, crime, haryana
marriage
एक साथ दो भाई शादी के लिए तैयार हुए। घुड़चढ़ी चल रही थी, अचानक दुल्हनों के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि उनके होश उड़ गए। मामला हरियाणा के हिसार का है। शादी वाले परिवार में जश्न का माहौल, मंगलगीत, डीजे पर संगीत की धुन, नाच गाने के बीच अचानक पता चले कि दुल्हन के रूप में लड़कियां दिखाकर टीके में लाखों के जेवर हड़पने का नाटक रचा गया था तो पैरों तले जमीन खिसकना स्वाभाविक है।
विज्ञापन


ऐसा ही मजाक हुआ गांव मात्रश्याम के दो चचेरे भाइयों के साथ। उनकी शादी राजस्थान के सरदार शहर के एक गांव में तय हुई थी। टीके के वक्त दुल्हनों के लिए करीब ढाई लाख के जेवर भी दिए गए थे। बुधवार को बारात जानी थी। मंगलवार को घुड़चढ़ी की तैयारी के समय किसी परिचित के फोन से यह पता चलने पर कि उनके साथ धोखा हुआ है तो शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शादी दो बिचौलियों के जरिये तय हुई थी। युवकों के परिवार वालों की बिचौलियों से मुलाकात नोहर के पास हुई थी। बिचौलियों ने दोनों लड़कों के लिए दो लड़कियां दिखाईं थी। पसंद आने पर शादी तय हो गई। कुछ लोग सरदार शहर से आकर 15 दिन पहले दोनों लड़कों का टीका कर गए। तब बिचौलियों को करीब 15 हजार रुपये और दोनों दुल्हनों के लिए सोने के ढाई लाख के जेवर वर पक्ष ने दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बात की तो मामले में गड़बड़ी का पता चला

fraud, marriage fraud, groom fraud, money fraud, marriage fraud, crime, haryana
शादी, दुल्हन - फोटो : डेमो फोटो
इसके बाद वर पक्ष जोरशोर से तैयारियों में जुटा। गाड़ियां, बैंड बाजा, डीजे, फोटोग्राफर, हलवाई और जरूरी सामान की बुकिंग कर ली थी। कुनबे की शादीशुदा लड़कियां और रिश्तेदार खुशी के मौके में शरीक होने के लिए गांव में पहुंच गए। शादी की निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले परंपरा के अनुसार दोनों लड़कों को बान बैठा दिया गया। महिलाएं रोज रात को मंगलगीत गाती थी और परिवार में शादी को लेकर भारी उत्साह था।

बुधवार को बारात जानी थी। मंगलवार को घुड़चढ़ी की तैयारी हो रही थी कि परिजनों को किसी से फोन पर बात करने पर पता चला कि मामला गड़बड़ है। परिजनों ने दोनों बिचौलियों से संपर्क किया तो पहले उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, फिर स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद कुनबे के लोग एक वाहन लेकर चल पड़े और देर रात बिचौलियों के गांव पहुंचे लेकिन दोनों गायब थे।

पंचायत बैठी, डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला
उस गांव के सरपंच ने बुधवार सुबह पंचायत बुलाई। पंचायत में वर पक्ष ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। वे समाज में बेइज्जती महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दुल्हनों को जेवर और अन्य सामान पर ढाई लाख खर्च किए। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये देने का फैसला किया। तब कुनबे के लोग लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed