{"_id":"64b397104217351d5c0f8155","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-a-youth-abroad-in-kaithal-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारी पड़ा कनाडा जाने का सपना, एजेंट ने 5.68 लाख की धोखाधड़ी की, थाइलैंड से लौटना पड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kaithal News: भारी पड़ा कनाडा जाने का सपना, एजेंट ने 5.68 लाख की धोखाधड़ी की, थाइलैंड से लौटना पड़ा
Sun, 16 Jul 2023 12:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:38 PM IST
सार
कलायत थाना के एसआई रामपाल सिंह ने बताया कि एजेंट सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल के गांव बालू में एक युवक से एक एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख 68 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। इस मामले में कलायत थाना पुलिस ने युवक मनबीर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था लेकिन उसे पांच लाख 68 हजार रुपये ही दिए।
विज्ञापन
कलायत थाना में दी गई शिकायत में बालू निवासी मनबीर ने बताया कि वह बेरोजगार युवक है। उसके मामा की बेटी ज्योति अब कनाडा रह रही है। उसकी बहन ने मनबीर को बताया कि चंडीगढ़ में एक सुधीर एजेंट है, जो उसकी जान पहचान का है। वह सेक्टर 13 में अपनी कंपनी चलाता है। वह विदेश भेजने और विदेश में काम दिलवाने का काम करता है फिर उसने सुधीर से बात की।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह उसे कनाडा का वर्क परमिट दिलवा देगा। इसके लिए उसे 25 लाख रुपये देने होंगे। व उसकी बातों में आ गया और एक लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से जमा जमा करवा दिया। जबकि दो लाख बहन ज्योति ने एजेंट को दे दिए। कुल तीन लाख रुपये आरोपी ने ले लिए। इसके बाद 28 अगस्त को एजेंट ने थाइलैंड की फ्लाइट करवा दी और कहा कि कनाडा के लिए यहां से कागजी कार्रवई पूरी होगी।
विज्ञापन
थाइलैंड में 10 दिन रुकना पड़ेगा। इसके बाद वहां 49 दिन गुजर गए फिर कहा कि 10 अक्तूबर तक कनाडा भेज दिया जाएगा। वह 14 अक्तूबर 2022 को भारत वापस आ गया। उसने उससे पांच लाख 68 हजार रुपये ले लिए। अब वह रुपये वापस नहीं दे रहा है। कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। कलायत थाना के एसआई रामपाल सिंह ने बताया कि एजेंट सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।