{"_id":"672e132a0f41665348127171f67718db","slug":"fraud-case-of-21-lakhs-against-private-channel-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चैनल के मालिक पर 21 लाख की धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी चैनल के मालिक पर 21 लाख की धोखाधड़ी का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी चैनल के मालिक लाभ सिंह अहलुवालिया और उसके बेटे इकबाल सिंह अहलुवालिया पर शुक्रवार को 21 लाख की ठगी का केस पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-39 कार्यकारी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने अनुसार शिकायत फतेहगढ़, गोविंदगढ़ निवासी गौरव गुप्ता ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि एक निजी चैनल के मालिक लाभ सिंह अहलुवालिया से 2011-12 में उनकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन्होंने चैनल पर चल रहे ‘रिपोर्टर चाहिए’ का विज्ञापन देखकर उनसे मिलने आए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार दोनों बाप-बेटे ने उन्हें अपने चैनल की ओर से विदेश भेजने के लिए एक विशेष संवाददाता बनाने का वादा किया। उन्होंने 21 लाख रुपये में सौदा तय किया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने डेढ़ लाख का चेक और 19 लाख 50 हजार कैश दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने वादे के अनुसार काम नहीं किया और टाल मटौल कर धोखाधड़ी की। आखिर में उन्होंने सेक्टर-39 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पहले भी दर्ज है 3.90 करोड़ की ठगी का केस
चंडीगढ़ से चैनल चलाने वाले लाभ सिंह अहलुवालिया और उसके बेटे इकबाल सिंह अहलुवालिया पर गुरशरण सिंह ने 3.90 करोड़ की ठगी का केस दर्ज कराया था। इस केस में पीड़ित ने चंडीगढ़ पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वह लगातार मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।