{"_id":"16565ce55d271fc154dba848bceb146c","slug":"fraud-case-for-registry-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख भी ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 लाख भी ले लिए और रजिस्ट्री भी नहीं कराई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-26 पुलिस ने बापूधाम के एक मकान के खरीद फरोख्त की धोखाधड़ी का मामला शनिवार को कानूनी राय लेने के बाद दर्ज किया है।
विज्ञापन
मनीमाजरा निवासी प्रदीप कुमार अरोड़ा का कहना है कि आरोपी सुखदेव चंद ने उसके साथ बापूधाम के एक मकान की पहली मंजिल के मकान का सौदा किया था।
जिसके बदले में उसने आरोपी को 4 लाख रुपये की राशि भी दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसके नाम पर मकान की रजिस्ट्ररी नही करवाई।
दी हुई राशि के बदले में आरोपी ने उसे अलग अलग तारीखों के कई चेक भी दिए लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। उधर सेक्टर-11 पुलिस ने भी एक प्लाट की खरीद फरोख्त की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
गांव खुडा जस्सू निवासी विमल प्रसाद ने पुलिस को बताया कि केशर सिंह ने उसके साथ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सेक्टर-11 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन