फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud case against Pearl Group MD and 3 others, sent 3 day remand

पर्ल ग्रुप के प्रबंध निर्देशक समेत 4 पर केस, 3 दिन के रिमांड पर

Fri, 10 Jun 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
fraud case against Pearl Group MD and 3 others, sent 3 day remand
जेल
पर्ल ग्रुप के प्रबंध निर्देशक निर्मल सिंह भंगू और उसके साढ़ू समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, तीन दिन के रिमांड पर भ्‍ाेजा। मामला बठिंडा थाना कैंट का है। पुलिस ने पर्ल ग्रुप के प्रबंध निर्देशक निर्मल सिंह भंगू और उसके साढ़ू समेत चार लोगों के खिलाफ फरीदकोट निवासी राजकुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपियों में ग्रुप के प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भंगू, उसके साढ़ू  जगजीत सिंह और दो अज्ञात लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। सभी आरोपी बीते समय से तिहाड़ जेल में बंद थे। उनको बठिंडा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सीबीआई अधिकारियों ने पर्ल कंपनी के 1300 बैंक खातों का पता लगाया और 108 करोड़ रुपये हाईकोर्ट में जमा कराए थे। सीबीआई ने भंगू और कंपनी से संबंधित संपत्तियों के 20 हजार दस्तावेज बरामद किए थे। इनकी कीमत करीब पांच हजार करोड़ आंकी गई है। दिल्ली में भंगू की 583 एकड़ भूमि भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अदालत में पेशी दौरान पहुंचे पर्ल कंपनी के निवेशकों ने कंपनी के उक्त प्रबंधकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इंसाफ की आवाज यूनियन के नेता महिंदर पाल सिंह का कहना था कि प्रदेश सरकार ऐसी चिटफंड कंपनी चलाने वालों की प्रापर्टी को बेचकर निवेशकों के रुपये वापस करवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed