{"_id":"5c0e34670dcceeb3a9b9cb0cda240452","slug":"fraud-by-lady-aadhar-card-fee-500-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMG! आधार कार्ड बनवाने की फीस 500 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
OMG! आधार कार्ड बनवाने की फीस 500 रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवाला मार्ग स्थित पॉश सोसाइटी एटीएस में उस समय विवाद हो गया, जब एक महिला वहां आधार कार्ड बनाने के लिए पहुंची। आरोप है कि महिला ने आधार कार्ड बनवाने के लिए पांच सौ रुपये वसूलने लगी।
विज्ञापन
कालोनी निवासियों ने इसकी शिकायत पहले वार्ड के पार्षद व उसके बाद पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर सात की पार्षद परमजीत कौर के पति शिव कुमार टोनी ने बताया कि सोसाइटी निवासियों ने सूचना दी थी कि एक महिला ने सोसाइटी में आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड व पासपोर्ट बनाने का कैंप लगाया है। जिसके लिए वह लोगों ने प्रति कार्ड पांच सौ रुपये वसूल कर रही है।
विज्ञापन
इस पर उन्होंने एसडीएम शिव कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी को भी मंजूरी नहीं दी गई है। एसडीएम ने बताया कि न ही कोई व्यक्ति बिना मंजूरी के आधार कार्ड बना सकता है व न बनाने के लिए पैसे वसूल कर सकता है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई नरिंद्र सिंह ने बताया कि उनको एटीएस कालोनी निवासियों ने सूचना देकर बताया कि एक महिला सोसाइटी के क्लब हाउस में लोगों के पांच सौ रुपये प्रति कार्ड लेकर आधार कार्ड बना रही है।
मौके पर मौजूद महिला अनुराधा गर्ग ने कहा कि उसके पास आधार कार्ड बनाने की मंजूरी है। उसने पुलिस को एक लेटर भी दिखाया। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने कहा कि महिला के पास कंप्यूटर व प्रिंटर को कब्जे में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि महिला के पास से लोगों से वसूले पैसे कब्जे में ले लिए है।
मौके पर मौजूद महिला अनुराधा गर्ग निवासी मुनारक अपार्टमेंट वीआईपी रोड जीरकपुर ने कहा कि उसके पास आधार कार्ड बनाने की मंजूरी है। जिसकी कापी उसने पुलिस को सौंप दी है। पांच सौ रुपये वसूल करने के बारे में महिला ने कहा कि वह लोगों को घर पर सुविधा दे रही है। इसके लिए वह पैसे वसूल रही है।