फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fraud, boy did court marriage with girl and sold her to another man

पहले लव, फिर शादी और अब दिखाया वो चेहरा कि युवती के होश उड़े

Mon, 28 Nov 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छछरौली(यमुनानगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, छछरौली(यमुनानगर) Updated Mon, 28 Nov 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
fraud, boy did court marriage with girl and sold her to another man
rape
प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। शारीरिक संबंध भी बन गए। लेकिन इतना बड़ा धोखा मिलेगा, ये युवती ने सोचा न था। घटना हरियाणा के यमुनानगर की है।
विज्ञापन


छछरौली के डारपुर गांव में युवक ने शादी के 10 दिन बाद ही अपना असली चेहरा दिखा दिया। उसने प्रेमिका को बेच दिया। 32 हजार रुपये लेकर उसे एक युवक के हवाले कर दिया। लेकिन युवती किसी तरह वहां से निकल भागी और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी परमजीत कौर का कहना है कि इमरान, नसीम व गुलशेर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अभियुक्त फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

जिसे बेचा, उसने भी दुष्कर्म किया

fraud, boy did court marriage with girl and sold her to another man
rape
फकीर माजरा निवासी 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डारपुर निवासी इमरान के साथ उसका प्रेम संबंध था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए थे। जब इमरान अकसर संबंध बनाने लगा तो उसने विरोध किया।

यह देखकर युवक ने उसे शादी का आश्वासन दिया। करीब दो महीने पहले इमरान ने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन, शादी के 10 दिन बाद ही इमरान ने उसे साथ रखने से मना कर दिया और डारपुर गांव के ही नसीम को 32 हजार रुपये में बेच दिया।

इसके बाद नसीम उसे दुष्कर्म करता रहा। एक दिन वह उसके चंगुल से छूट कर भाग निकली और घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। परिवार वाले उसे लेकर छछरौली थाने पहुंचे और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed