फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   frantically firing on The Sarpanch and his son

सरपंच दंपति और बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आई असली वजह

Wed, 17 Aug 2016 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला Updated Wed, 17 Aug 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
frantically firing on The Sarpanch and his son
सरपंच दंपति और बेटे पर फायरिंग - फोटो : Amar ujala
रोहतक जिले के सरंपच पर कातिलाना हमले के बाद अब कुलताना में भी सरपंच परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। रविवार रात 2 बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों ने कुलताना के सरपंच, उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


फायरिंग में सरपंच को चार, उनकी पत्नी को 2 गोली लगी हैं जबकि उनके बेटे को गोलियों के छर्रे लगे हैं। पति-पत्नी और बेटे को मरा हुआ समझकर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तीनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। सरपंच और उनकी पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। बेटे की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


हालत में मामूली सुधार होने के बाद सरपंच ने पुलिस को बयान दिए। पुलिस को दिए बयानों में सरपंच ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते मेरे और मेरे परिवार पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया। क्योंकि मैंने गांव के जिस आरोपी जितेंद्र को केस में नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका भाई रविंद्र जनवरी में हुए सरपंच के चुनाव में विनोद के सामने प्रत्याशी रह चुका है। चुनाव में विनोद जीत गया था। इसके बाद से जितेंद्र उससे चुनावी रंजिश रखता था। सरपंच व उनकी पत्नी ने आरोपी की पहचान की है। 

चुनावी रंजिश के चलते खेला गया खूनी खेल

frantically firing on The Sarpanch and his son
सरपंच दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक गांव कुलताना के सरपंच विनोद शर्मा रविवार रात को अपनी पत्नी रेखा और तीन साल के बेटे अमन के साथ घर पर थे। खाना खाने के बाद तीनों सो गये। रात करीब दो बजे एक कार सरपंच के घर के बाहर रुकती है। 

इसमें से तीन युवक उतरकर घर के दरवाजे पर जाकर सरपंच विनोद को आवाज लगाते हैं। सरपंच की मां युवकों से विनोद के सो जाने की बात कहती है। इस पर युवकों ने कहा कि उन्हें सरपंच की मदद की जरूरत है। उनका किसी से झगड़ा हो गया है और पुलिस को फोन करना है। जैसे ही मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी जबरन घर में घुस गए। इसी बीच सरपंच विनोद भी कमरे से बाहर आ गए।

बदमाशों ने विनोद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पति पर फायरिंग होता देख विनोद की पत्नी दौड़कर कमरे से बाहर आई। आरोपियों ने उनकी पत्नी पर भी गोली चला दी। फायरिंग में सरपंच की छाती और पेट में चार गोलियां लगीं और उनकी पत्नी को दो गोलियां लगी। लगातार फायरिंग होने से सरपंच के बेटे अमन को भी बारूद के छर्रे लग गये।

जब बदमाशों ने यह सोच लिया कि सरपंच की मौत हो चुकी है तो वे कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। जैसे तैसे करके तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया। कुछ ही देर में सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ सोनू सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पोते को गोद में लेकर मचाया शोर तो भागे आरोपी

frantically firing on The Sarpanch and his son
सरपंच विनोद शर्मा - फोटो : amar ujala
वारदात के समय दो आरोपी कार के अंदर ही बैठे थे। तीन आरोपी घर के अंदर घुसे थे। जब आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की तो सरपंच के पिता राजेंद्र और मां कांता ने जान बचाने का प्रयास किया। आरोपी उन पर भी फायरिंग कर रहे थे।

मका मिलते ही कांता अपने पोते को गोद में लेकर घर के बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद जैसे ही ग्रामीणों ने इकट्ठा होना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गये। घटना के समय सरपंच की मां कांता और पिता राजेंद्र आंगन में सो रहे थे। सांपला थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed