फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourteen million rupees swindle from brothers for business

बिजनेस के नाम पर भाइयों से ठगे सवा करोड़

Wed, 11 Jun 2014 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 11 Jun 2014 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fourteen million rupees swindle from brothers for business

हुडा सेक्टर में तीन लोगों ने दो चचेरे भाइयों से एल-13 (देसी शराब की एजेंसी) दिलाने के नाम पर सवा करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन


काम न होने पर बाद में रकम मांगने पर दोनों भाइयों को धमकी देने लगे और किसी तरह का जवाब न देने पर कर्ज चुकाने के लिए दोनों को अपनी तीन एकड़ पैतृक जमीन तक को बेचना पड़ा। थाना चांदनी बाग पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-11/12 चौकी का है। सफीदों के सिंघाना गांव निवासी ओम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नन्हेड़ा निवासी शमशेर सिंह उर्फ पम्मी, संदीप उर्फ सोनू और लाभ सिंह निवासी नंगला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ओम सिंह ने बताया कि शमशेर सिंह, संदीप और लाभ सिंह ने एल-13 का बिजनेस करने की पेशकश की थी। उसने उनको कई बार में सवा एक करोड़ रुपये दिए और उसके चाचा का लड़का योगेंद्र भी उनके साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वे सब पैसे वापस देने में हाथ खींच रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।


कंप्यूटर एजेंसी पर आरोपियों से हुई मुलाकात
ओम सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने सेक्टर-11/12 स्थित एक कंप्यूटर की एजेंसी से कंप्यूटर लिया था। यहां पर शमशेर सिंह, संदीप और लाभ सिंह से बिजनेस के लिए बातचीत हुई। उन्होंने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी दिलाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed