फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fourteen million gold jewelry recovered at checkpoint

नाके पर सवा करोड़ के सोने के गहने बरामद

Sat, 26 Apr 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली) Updated Sat, 26 Apr 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fourteen million gold jewelry recovered at checkpoint

स्थानीय पुलिस ने नाके के दौरान लगभग तीन किलो से अधिक वजन का सोना बरामद किया है। पुलिस ने इसकी कीमत लगभग एक करोड़ 38 लाख 94 हजार 523 रुपये आंकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने यह सोना कब्जे में लेकर सैल्स टैक्स विभाग को सूचित कर दिया है।  

डीएसपी खरड़ जगविंदर सिंह चीमा ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार की दोपहर मजात चौकी के निकट पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक इंडिगो कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


यह देखकर कार में सवार तीनों लोग पुलिस को देखकर सकपका गए। पुलिस ने कार सवार चंडीगढ़ निवासी जसमीत सिंह, उदय भाग एवं गांव तड़ौली निवासी हरी सिंह के पास से दो पार्सल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने खुद को कोरियर कंपनी सीक्वल लोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड मनीमाजरा का कर्मचारी बताया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि इन पार्सल में सोना है, जो दिल्ली से गंगानगर ले जाया जा रहा है।

पुलिस को इन लोगों ने सोने के संबंधित बिल एवं बिल्टी के दस्तावेज भी दिखाए। इन पर दर्शाए गए डिलीवरी आर्डर, डिलीवरी रूट एवं डिलीवरी वाहन के नंबर अलग-अलग थे।

पुलिस को आशंका हुई कि राजस्थान ले जाने के लिए दिल्ली से इस कार को खरड़ की ओर क्यों आना पड़ा। पूछताछ में पकड़े गए लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने सेल्स टैक्स विभाग को सूचित किया। मौके पर मौजूद ईटीओ सिमरनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि सोने के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। सोने के मालिक को भी बुलाया गया है साथ ही कोरियर कंपनी के संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।


ईटीओ ने बताया कि यदि गड़बड़ी पाई गई, तो 51 फीसदी पेनल्टी लगेगी। वैसे जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिक्रयोग है शुक्रवार को नाकेबंदी के दौरान ही मोहाली शहर में स्टेट सर्विलेंस की टीम ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर एक कार से .12 बोर की रायफइल एवं छह कारतूस बरामद किए थे।

कार चंडीगढ़ से लुधियाना जा रही थी। पुलिस के अनुसार कार सवार भजन सिंह निवासी गांव साहिबगढ़ जिला पटियाला भी सीक्वल लोजिस्टिक प्राइवेट लिमिटिड में सिक्योरिटी गार्ड है। उसने राइफल लाइसेंसी बताया था, परंतु वह पुलिस को कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed