फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four young men lost their lives due to intoxication in Punjab

पंजाब में नहीं थम रहा नशे से मौत का सिलसिला, चार युवकों ने फिर गंवाई जान

Wed, 04 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Wed, 04 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Four young men lost their lives due to intoxication in Punjab
DRUGS - फोटो : SELF
पंजाब में नशे की वजह से मरने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश के अलग-अलग जगहों में चार लोगों की मरने की खबर है। पहली घटना फिरोजपुर से है। जहां नशे की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। यहां के थाना आरएफके की बस्ती लधूकी और फिरोजपुर शहर में दो नौजवानों की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। क्षेत्र में पिछले दस दिन में नशे से आठ नौजवानों की मौत हो चुकी है। थाना आरएफके पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस्ती लधूकी निवासी मनोहर सिंह (33) पुत्र मेहर सिंह नशे का आदी था। वह नशे की गोलियां और टीके लगाता था। मनोहर नशे का टीका लगा रहा था कि ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। उसके पास से नशे का टीका बरामद हुआ था। इस मामले की जांच एएसआई रमेश मसीह कर रहे हैं। फिलहाल थाना आरएफके पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में टोनी (25) ने मंगलवार सुबह खुद को नशे का टीका लगाया था। टीका लगाने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया। जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे उसके थोड़ी देर बाद ही टोनी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम की मौत के आरोप में तीन पर केस दर्ज

फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने नशे की ओवरडोज से शिवम की हुई मौत के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को जीरा गेट निवासी शिवम पुत्र अशोक कुमार की नशे के सेवन से मौत हुई थी। जब शिवम का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो एक युवक वहां आया था। वहां मौजूद लोगों ने उसे पहचान लिया कि शिवम इससे नशा लेकर खाता था। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा भी। पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद राजदविंदर सिंह, दविंदर सिंह वासी नई आबादी जीता गेट फिरोजपुर शहर और अरुण सहोता वासी भट्टियां वाली बस्ती फिरोजपुर शहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मेडिकल नशे के आदी युवक ने दी जान

Four young men lost their lives due to intoxication in Punjab
सांकेतिक तस्वीर
वहीं एक अन्य मामले में बटिंठा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित संतपुरा रोड पर नशे के आदी युवक ने लाइनों के साथ लगे एक खंभे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अभिमन्यु (28) निवासी प्रताप नगर के तौर पर हुई है। सैर करने आए लोगों ने युवक का शव फंदे से लटकता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। 

समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि अभिमन्यु प्रताप नगर का रहने वाला था और वह बेरोजगार था। युवक के परिजनों से पता चला है कि वह मेडिकल नशा करने का आदी था और अब बेरोजगारी के चलते उसके पास नशे की पूर्ति के लिए पैसे नहीं थे। इस कारण वह परेशान रहने लगा था।

नशे से युवक की मौत

Four young men lost their lives due to intoxication in Punjab
ड्रग्स - फोटो : amar ujala
तीसरी घटना गुरदासपुर की है। गुरदासपुर के कस्बा कलानौर के गांव छोड़ में नशे की ओवरडोज से गुरमीत सिंह (29) पुत्र मनोहर लाल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरमीत कई सालों से नशा करता आ रहा था। उसका 6 साल का एक बेटा है। इस बाबत परिवार ने कई बार उसका नशा छुड़वाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नशे के कारण ही उसे टीबी हो चुका था। सिर्फ गुरमीत ही नहीं उसका एक छोटा भाई भी इससे पहले नशे की भेंट चढ़ चुका है। नशे में बर्बाद हुए इस परिवार ने सरकार से नशे पर रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed