{"_id":"73da2ab5b41e0d00177f358326d5ae61","slug":"four-young-men-arrested-for-betting-on-ipl-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में IPL, चंडीगढ़ में चल रहा था सट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में IPL, चंडीगढ़ में चल रहा था सट्टा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 22 May 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन क्रिकेट टीमों पर सट्टा लगवाने वाले चार स्टोरियों को आपरेशन सेल ने मौलीजागरां से दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी एक कमरे में बैठकर मोबाइल फोन से सट्टा लगा रहे थे। पकड़े गए स्टोरियों की पहचान मौलीजागरां निवासी देवी बंसल, जीरकपुर निवासी दिनेश, सेक्टर 45 निवासी वरिंद्र और बलटाना के सुसांत रावत के रुप में हुई। तलाशी के दौरान स्टोरियों से 13 मोबाइल फोन और 1210 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी लोगों को मैसेज भेजकर डबल रुपये करने का लालच दे रहे थे। आपरेशन सेल ने चारों स्टोरियों के खिलाफ मनीमाजरा थाना पुलिस मामला दर्ज करवाकर वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
आपरेशन सेल के इंचार्ज को सूचना मिली थी कि मोहाली में खेले जा रहे आईपीएल मैच की किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियन क्रिकेट टीम पर मौलीजागरां के मकान नं 2706 में सट्टा लगाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर 100 और 500 रुपये लेकर सट्टा लगाने के लिए स्टोरियों के पास भेजी। स्टोरियों ने सट्टा लगाने के बाद सूचना मिलते ही एसआई रोहताश यादव ने एक अपनी टीम के साथ मकान में छापा मारा। छापे के दौरान कमरे में मोबाइल रखते हुए थे ओर कापी पर सट्टा के बारे में लिख रहे थे।