{"_id":"64d223828d6b44746e067711","slug":"four-people-injured-in-firing-in-zira-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: बर्थडे पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: बर्थडे पार्टी में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर
Tue, 08 Aug 2023 04:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
वारदात की सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने हरप्रीत के बयान पर अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में एक बर्थडे पार्टी में अचानक ताबड़तोड़ गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस वारदात में चार लोग जख्मी हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति गंभीर है। घायलों को जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने मंगलवार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित हरप्रीत सिंह निवासी फत्तेहगढ़ कोरोटाना जिला मोगा ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त मनप्रीत सिंह के जन्मदिन की पार्टी थी, जो जीरा के जीएन रेस्टोरेंट में रखी थी। सभी दोस्त यहां पर एकत्र हुए थे। सभी दोस्त खा-पी रहे थे और डांस कर रहे थे। इसी रेस्टोरेंट में लगभग आठ अज्ञात लोग भी खाना-पानी कर रहे थे और डांस कर रहे थे। उनमें से किसी ने उसके सिर पर बोतल मारी, उसकी पगड़ी गिर गई। उसी समय किसी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस वारदात में चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
आरोपी फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। हरप्रीत ने कहा कि वह लोग उन्हें जानते तक नहीं थे। वारदात की सूचना मिलते ही वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने हरप्रीत के बयान पर अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन