{"_id":"5b7c5df042c79206ed67cd81","slug":"four-people-got-molested-a-women-at-market-in-chandigarh-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः मार्केट में युवती से चार लोगों ने की छेड़छाड़, दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः मार्केट में युवती से चार लोगों ने की छेड़छाड़, दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की मार्केट में जीरकपुर से शॉपिंग करने पहुंची एक युवती से चार लोगों ने छेड़छाड़ कर डाली। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला फाजिल्का की तहसील जलालाबाद निवासी अर्शदीप सिंह, गुरजिंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी अर्शदीप सिंह और गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
युवती से छेड़छाड़ बीती 18 अगस्त को हुई लेकिन केस दर्ज करने में इतनी देर क्यों हुई, इस सवाल पर पुलिस ने कुछ भी पता होने से इनकार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती शॉपिंग कर रही थी। उसी दौरान एकसाथ मार्केट पहुंचे आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर भी आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आए और मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।