फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four of a family, including two children died in car accident in muktsar

पंजाब के मुक्तसर में बड़ा सड़क हादसा, दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Thu, 04 Oct 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Thu, 04 Oct 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Four of a family, including two children died in car accident in muktsar
दुर्घटनाग्रस्त कार

पंजाब के मुक्तसर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर है। हादसा फाजिल्का-मलोट रोड पर गांव आलमवाला के पास हुआ। ये सभी फतेहगढ़ साहिब से लौट रहे थे। 

विज्ञापन


मलोट के गांव आलमवाला के पास आवारा पशु सामने आ जाने से ऑल्टो कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतकों में कार चालक, जो पेशे से किसान है, समेत उसकी मां, बेटी और भांजी की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, बहन और दूसरी बेटी घायल हो हैं।
विज्ञापन

 

मृतक की बहन और बेटी को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया है और पत्नी मलोट सिविल अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार मलोट के गांव शेरगढ़ का किसान गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र साधा सिंह अपनी पत्नी राजवीर कौर, मां जसविंदर कौर (55), बेटी गुरवीर कौर (3) व गुरबचन कौर (2), बहन रमनदीप कौर और भांजी गुरनाज कौर (10) के साथ अपनी ऑल्टो कार से फतेहगढ़ साहिब धार्मिक स्थान के दर्शन कर गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Four of a family, including two children died in car accident in muktsar
demo pic - फोटो : फाइल फोटो

गुरप्रीत खुद कार चला रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे उनकी कार के सामने लावारिस पशु आ गया। अचानक पशु के सामने आने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गुरप्रीत और उसकी मां जसविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मलोट के एसपी इकबाल सिंह, एसडीएम गोपाल सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
 

घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल मलोट पहुंचाया जहां गुरप्रीत की तीन वर्षीय बेटी गुरविंदर कौर और भांजी गुरनाज कौर की मौत हो गई। गुरप्रीत की बहन रमनदीप कौर और दूसरी बेटी गुरबचन को गंभीर हालत में फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी राजवीर कौर का मलोट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर पता चलते ही विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और हलका विधायक अजायब सिंह भट्टी ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। थाना सदर के एसएचओ पैरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि आवारा पशु के अचानक कार के सामने आने से ये हादसा हुआ है। धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।  

दो बाइक की टक्कर में सरपंच की मौत
वहीं बरनाला के तपा आलीके रोड पर दो बाइक टक्कर हो गई। हादसे में गांव जैमल सिंह वाला के सरपंच की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तपामंडी में आलीके रोड पर एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति खडे़ थे, इसी दौरान गांव जैमल सिंह वाला जा रहे सरपंच रेशम सिंह की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे रेशम सिंह सड़क पर गिर गया। इस दौरान मोड़ पर खड़े तीन में से दो गुरकंवल सिंह व सुखचैन सिंह निवासी ढिलवां गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तपा के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां गांव जैमल सिंह वाला के सरपंच रेशम सिंह की मौत हो गई। बाकी दो लोगों हालत ठीक है। मृतक रेशम सिंह सरपंच अकाली दल से था। पुलिस ने मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed