{"_id":"63499b54266a4d45e35785a0","slug":"four-more-accused-arrested-in-double-murder-case-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौंडा दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरौंडा दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा, शनिवार को कोर्ट में होगी पेशी
Fri, 14 Oct 2022 10:55 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:55 PM IST
सार
आरोपी संदीप व प्रवेश को रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में थाना घरौंडा की पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो लोगों को पकड़ा जा चुका है। बता दें कि अराईपुरा रोड पर स्थित न्यू जट्ट पंजाबी ढाबा पर 10 अक्तूबर की रात खाना खाने के दौरान मामूली बात पर कहासुनी के बाद रकमा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनीष निवासी भोला कॉलोनी और नीरज निवासी अराईपुरा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
थाना घरौंडा प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि टीम ने 14 अक्तूबर को चार मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ रकमा निवासी वार्ड 14 घरौंडा, गुरतेज उर्फ शेरू, सुनील निवासी भोला कॉलोनी घरौंडा, सम्मी निवासी गांव फुलरक को गुप्त सूचना पर गांव पनौडी के पास से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले में वारदात के अगले दिन संदीप निवासी गांव फुलरक व प्रवेश निवासी गांव कलहेडी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था और गहनता से पूछताछ की गई थी। आरोपियों से पूछताछ व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पक्ष व मृतक पक्ष की वारदात वाली रात उक्त ढाबे पर खाना खाते समय मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी रकमा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनीष व नीरज की हत्या कर दी थी। आरोपी संदीप व प्रवेश को रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन