फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four Missing Girls Of Chandigarh Found From Delhi

चंडीगढ़: दो बहनों समेत चार सहेलियों के अपहरण से मचा हड़कंप, पुलिस ने ढूंढा तो सामने आई सच्चाई  

Tue, 27 Jul 2021 05:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 05:27 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि सभी लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान सभी अचानक लापता हो गईं। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने परिजनों व उनके जानकारों की मोबाइल डिटेल खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन
Four Missing Girls Of Chandigarh Found From Delhi
चंडीगढ़ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 बुटरेला से सोमवार रात दो बहनों समेत चार सहेलियां घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गईं। पुलिस को इनके अपहरण होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि चारों लड़कियां खेल-खेल में घूमने के चक्कर में दिल्ली पहुंच गईं थीं। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने इन सभी को 12 घंटे के अंदर तलाश कर परिवार के चेहरे पर खुशियां वापस ला दी। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़कियां बुटरेला से ऑटो में पहले सेक्टर-17 बस अड्डे पहुंचीं और वहां से बस में सवार होकर दिल्ली चलीं गईं। 

विज्ञापन


सोमवार रात करीब पौने 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-41 के बुटरेला में दो बहनें और पड़ोस की दो लड़कियों का अपहरण हो गया है। इनकी उम्र 10, 12, 13 और 16 साल है। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि सभी लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। इस दौरान सभी अचानक लापता हो गईं। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने परिजनों व उनके जानकारों की मोबाइल डिटेल खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दो अलग-अलग टीम गठित कर आसपास के क्षेत्र को खंगाला। जांच में सामने आया कि लड़कियां एक ऑटो में सवार होकर सेक्टर-17 गईं थीं। पुलिस बस अड्डे पहुंची। यहां पर पता चला कि चार लड़कियों को दिल्ली वाली बस में बैठते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित की और मुलाजिमों को लड़कियों की तलाश में दिल्ली भेजा गया, जहां चारों को दिल्ली बस अड्डे से तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि लड़कियों को सही सलामत तलाश लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह घूमने के चक्कर में दिल्ली चली गई थीं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed