{"_id":"58e790024f1c1bf8335b5ec3","slug":"four-gangsters-killed-a-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गैंगस्टरों का खौफनाक चेहरा, घर में घुसकर पहलवान का किया ये हश्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टरों का खौफनाक चेहरा, घर में घुसकर पहलवान का किया ये हश्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Updated Sat, 08 Apr 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर व्यक्ति को गोलियों से उड़ाया
- फोटो : Demo Pic
गैंगस्टरों का खौफनाक चेहरा एक बार फिर देखने को मिला है। गैंगस्टरों ने पहलवान के घर में घुसकर कहर ढाया। घटना पंजाब के रोपड़ जिले में थाना नूरपुरबेदी के गांव ब्राह्मण माजरा की है। शुक्रवार को तड़के तीन बजे चार गैंगस्टरों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान देशराज (48) के रूप में हुई। दसराज पूर्व पहलवान था। मृतक के बेटे जसविंदर सिंह के बयान पर पुलिस ने गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ढाहां, जस्सी काहलवां, रिंदा वा हरजिदंर सिंह उर्फ आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के बेटे जसविंदर सिंह उसका परिवार गहरी नींद में सो रहा था। तड़के तीन बजे के करीब गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा ढाहां,जस्सी काहलवां, रिंदा तथा हरजिदंर सिंह उर्फ आकाश उसके घर में हथियारों से लैस होकर पहुंचे। उसकी मां घर के बरामदे में सो रही थीं। हमलावर रिंदा ने मां पर पिस्तौल तान कर उसके पिता देशराज के बारे में पूछा। हमलावर हरजिंदर सिंह ने उस पर पिस्तौल तान ली। इसके बाद सारा परिवार जाग गया।

Trending Videos
रंजिश में चार गैंगस्टरों ने दिया वारदात को अंजाम
घर में घुसकर व्यक्ति को गोलियों से उड़ाया
- फोटो : Demo Pic
जसविंदर ने बताया कि इतने में दूसरे दरवाजे से दाखिल हए हमलावर दिलप्रीत ने उसके पिता देशराज की छाती पर दो गोलियां दाग कर उनका कत्ल कर दिया। जसविंदर ने बताया कि इसके बाद हमलावर हरजिंदर व रिंदा ने भी अपने पिस्तौल से दो-दो फायर किए। इसके बाद चारो हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। घर के बाहर जस्सी काहलवां आई 20 गाडी लेकर खड़ा था, जिसमें यह चारों फरार हए।
मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि एक साल पहले देशराज श्री आनंदपुर साहिब अदालत में पेशी भुगतने के लिए गया था। वहां उसका दिलप्रीत सिंह व जस्सी काहलवां से झगड़ा हो गया था। करीब एक साल पहले देसराज ने विवाद दौरान गैंगस्टर दिलप्रीत को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जाता है कि इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी बाबूलाल मीना, एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले, एसपी मनजीत सिंह, डीएसपी रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाके लगाए। इसके बाद भी कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।