{"_id":"01933daf4f75d26e6a126d60ff4ec31a","slug":"four-family-members-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 02 May 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निहाल सिंह वाला के पास शुक्रवार दोपहर दूध के टैंकर और कार की भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और बेटे के अलावा महिला का सगा भाई भी है।
विज्ञापन
पिता की अंतिम रस्मों पूरी कर आ रहे मृतक बलकार सिंह को क्या पता था कि उसका परिवार भी मौत के मुंह में चला जाएगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए यहां सिविल अस्पताल में रखी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मूल रूप में बाबा बकाला निवासी बलकार सिंह (55) रामपुरा फूल में अपने परिवार समेत रह रहा था और थर्मल पलांट में ठेकेदारी का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदार गुरमीत सिंह गांव लोहगड़ (मोगा) ने बताया कि बलकार सिंह के पिता की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी।
वे 29 अप्रैल को बाबा बकाला में अपने पिता की अंतिम रस्में पूरी करने बाद में शुक्रवार को अपनी पत्नी परमजीत कोर, बेटा रछपाल सिंह (25) और साले दलबीर सिंह के साथ अपनी कार में रामपुरा फूल वापस आ रहे थे तो निहाल सिंह वाला (मोगा) गांव बौडे के पास उनकी कार की बरनाला से आ रहे दूध के टैंकर से टक्कर हो गई।
कार सड़क किनारे गड्ढों में जा चली गई और चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और टैंकर चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
थाना बधनी कलां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को यहां सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बताया कि वारिसों का इंतजार कि या जा रहा है।