फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four candidate die in police recruitment, question raised by the former IG

पुलिस भर्ती में 4 अभ्यर्थियों की मौत पर पूर्व आईजी ने उठाए सवाल

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
four candidate die in police recruitment, question raised by the former IG
Former IG Ranbir Singh
कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के दौरान चार अभ्यर्थियों की मौत के मामले में मृतकों के परिजनों ने इसे ज्यादती के कारण हुई घटना करार दिया है। साथ ही सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर सूबे के पूर्व आईजी रणबीर सिंह ने भी इस भर्ती प्रक्रिया पर उंगली उठाई है। रणबीर सिंह ने इस मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। प्रेस क्लब में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पूर्व आईजी रणबीर सिंह ने कहा कि अगर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं दी जाती है तो वे मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 
विज्ञापन


भर्ती के दौरान अपने भाई को ट्रैक तक छोड़कर लौटने वाले आकाश ने बताया कि उसके भाई की मौत के बावजूद परिजनों को इसकी सूचना देने के मामले में भी देरी गई । इस दौरान परिजन अस्पतालों में भटकते रहे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उन्हें मौत की पुख्ता जानकारी मिली। एथलेटिक्स और कबड्डी में अव्वल खिलाड़ी भूपेंद्र की तरह सोमवीर के परिजनों ने भी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है। पूर्व आईजी रणबीर सिंह ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि दौड़ के दौरान बदइंतजामी के कारण ही युवाओं की मौत हुई है।
विज्ञापन


जबकि पानीपत निवासी दीपक अभी भी मौत से जूझ रहा है। मृतकों के परिजनों ने कहा कि मामले की शिकायत जिला स्तर पर की गई और चयन बोर्ड के आला अधिकारियों से भी मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाते हुए कहा कि दौड़ में पहले 13-13 हजार अभ्यर्थियों को दौड़ाया गया, जिनके लिए माकूल इंतजाम नहीं थे। इस भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई जांच करवाई जाए, अन्यथा अगले सप्ताह इस मामले को लेकर जनहित याचिका दायर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed