{"_id":"5f494a848ebc3e175b346531","slug":"four-arrested-with-stolen-bikes-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवकों को रोका तो बाइक की नंबर प्लेट मिली जाली, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने युवकों को रोका तो बाइक की नंबर प्लेट मिली जाली, पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sat, 29 Aug 2020 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी संख्या में चोरी के मोटरसाइकिलों व एक्टिवा समेत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पटियाला की विभिन्न जगहों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के पकड़े जाने से यह सभी वारदातें हल हो गई हैं।
विज्ञापन
एसएसी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि थाना लाहौरी गेट पुलिस पार्टी ने काली माता मंदिर के नजदीक बीएसएनएल चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोका गया। चेकिंग में नंबर प्लेट जाली निकली। इस पर बाइक सवार मक्खन सिंह निवासी गांव रामगढ़ छन्ना नाभा और ईशर सिंह निवासी धबलान जिला पटियाला को काबू कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
इनकी निशानदेही पर चोरी के 11 मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वह लोग पटियाला के विभिन्न इलाकों से वाहनों की चोरी करते थे और बाद में जिन वाहनों की हालत अच्छी होती थी। उन्हें बेच देते थे, जबकि खराब हालत वाले वाहनों को कबाड़ में बेच देते थे। इनके कबाड़ी साथी संजयपाल निवासी नवां रखड़ा पटियाला और उसके बेटे मनोज कुमार को भी पुलिस ने इस केस में नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
उधर थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने नाकाबंदी दौरान लखवीर सिंह निवासी गांव खेड़ी मंडलां पटियाला और बचितर सिंह निवासी जनहेडिय़ा को चोरी की मोटरसाइकिल समेत काबू किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत ने इनका तीन दिनों का रिमांड हासिल किया गया है।
देखें वीडियो: हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन