फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   four arrested for honey trapping with contractor in Panipat

हैनी ट्रैपः पहले की प्यार भरी बातें, हरिद्वार घूमने का बनाया प्लान, बोली-50 हजार दो नहीं फंसा देंगे

Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
four arrested for honey trapping with contractor in Panipat
सांकेतिक तस्वीर

फोन पर ठेकेदार से पहले की प्यार भरी बातें, फिर उसके साथ हरिद्वार धूमने का बनाया प्लान। हरिद्वार जाने से पहले मिलकर जान-पहचान बढ़ाने के लिए टोल-प्लाजा पर बुलाया।

विज्ञापन


जहां ठेकेदार उससे मिलने गया तो वहां मौके पर महिला के साथ वाली एक अन्य महिला व दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उसे दुष्कर्म केस में फंसवाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


राहगीरों की जागरूकता के चलते पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को काबू किया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को जागरूक लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना थाने को मिली कि दो युवक व दो युवतियां जीटी रोड टोल प्लाजा के पास किसी अधेड़ उम्र के व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहे हैं। इसी सूचना पर तत्परता दिखाते हुए एएसआई कृष्ण लाल के नेतृत्व में एक टीम भेजी गई। 

इसमें लेडी कांस्टेबल निशा, सिपाही परमिंद्र, प्रवीन उक्त पते पर साथ गए। जहां पहुंच कर देखा कि सूचना एक दम सही थी। चारों युवक-युवतियां अधेड़ के साथ झगड़ा कर रहे थे व उसे तरह-तरह की धमकियां दे रहे थे।

हरिद्वार धूमने का बनाया प्लान
टोल-प्लाजा से गांव फरीदपुर मोड़ पर मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 2 युवतियां सहित 4 लोगों को व्यक्ति के साथ झगड़ा करते हुए काबू किया। साथ ही पीड़ित ठेकेदार से झगड़े के बारे में पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान पीड़ित निवासी ने बताया कि गत 23 जून को उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया। काफी समय तक बातें करती रही। इसके बाद महिला ने कहा कि वो उससे प्यार करती है और वो उसके साथ हरिद्वार धूमने के लिए जाना चाहती है। 

साथ ही महिला ने कहा कि उसने अपने पति को बता दिया है कि वो किसी काम से बाहर जाएगी। बातों के बीच में महिला ने ठेकेदार को टोल-प्लाजा पर मिलने के लिए बुला लिया। जिस पर ठेकेदार ने कहा कि वो महिला को पहचानेगा कैसे? तो महिला ने कहा कि वो पीले रंग का सूट पहन कर आएगी। इसके बाद ठेकेदार अपनी बाइक पर सवार होकर मौके पर गया।

जहां जाने के बाद अभी उसने महिला से बातचीत करनी शुरू ही की थी, इसी दौरान वहां एक महिला व दो युवक और आ गए। उन्होंने ठेकेदार को पकड़ लिया और उससे कहा कि तुम इसके साथ क्या कर रहे हो? ऐसे कैसे एक महिला को बीच सड़क पर परेशान कर रहे हो।

इसके बाद उक्त चारों ने ठेकेदार को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे 50 हजार रुपये की मांग की। मौके पर इतनी मोटी रकम न होने पर उन्होंने ठेकेदार की जेब से 4 हजार रुपये की नकदी उस पर दबाव बनाकर निकलवा लिए। साथ ही बकाया रुपये की मांग को लेकर अड़ गए। 

जल्द अमीर बनने की चाह में चुना हनी ट्रैप का रास्ता
मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू किए हुए दोनों आरोपी महिला व दोनों पुरुषों ने पूछताछ करनी शुरू की। पूछताछ के दौरान पीले रंग की सूट वाली 21 वर्षीय महिला ने अपनी पहचान काजल पत्नी नितिन निवासी कश्यप नगर जाटल रोड के रूप में बताई।

इसके अलावा नितिन(26) पुत्र विजय निवासी कश्यप नगर जाटल रोड, शिवानी उर्फ शीला(32) पत्नी नरेश, दीवान नगर कच्चा कैंप सहित राहुल (27) पुत्र पालेराम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। 

चारों आरोपी पिछले 6 माह से करनाल सेक्टर 4 में रहते हैं। आरोपी नितिन करनाल की एक वर्कशॉप में काम करता है। वहीं आरोपी राहुल ने हाल ही में रोहतक स्थित एमडीयू में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा दी है। आरोपी महिला शिवानी का उसके पति से तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं आरोपी काजल व नितिन ने 2 माह पहले लव मैरिज की है। 

पुलिस टीम ने आरोपी दोनों युवकों व दोनों महिलाओं को काबू कर ठेकेदार की शिकायत पर धारा 384, 34 के तहत मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में उन्होंने कुछ दिन पहले की गिरोह बनाकर इस पहली ही वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के कब्जे से एंठी गई 4 हजार की नकदी सहित 6 मोबाइल फोन, जिनमें 7 सिम कार्ड थे, पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपी नितिन के पास से 2500 व आरोपी साहिल की के जेब से 1500 रुपये मिले। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed